मुंबई मे भारी बारीश से 15 की मौत, लोकल ट्रेनों का संचालन रोका गया

मुंबई में लगातार हो रही बारिश एक बार फिर यहां के लिए मुसीबत बन गई है। बारिश से मुंबई पानी-पानी हो गया है। महाराष्ट्र के चेंबूर और विक्रोली इलाके में भूस्खलन के कारण दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने कहा कि बचाव अभियान जारी है। पश्चिम रेलवे ने कहा है कि मुंबई में लगातार बारिश के कारण सेंट्रल मेन लाइन और हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। 'बहुत भारी वर्षा' के कारण रेलवे पटरियों पर जलभराव के कारण 17 ट्रेनों को मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर स्थगित या मोड़ दिया गया है। जलभराव वाले इलाकों में सभी पंप काम कर रहे हैं। मालूम हो कि मुंबई में लगातार बारिश हो रही है, जिससे जगह- जगह जल भराव हो गए हैं। मुंबई में करीब आज सुबह 3.30 बजे के आस- पास से कम समय में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। रेलवे ट्रैक, सड़कें नदी-नालों की तरह नजर आ रहे हैं। यहां तक कि सड़क पर कारें भी बहती नजर आईं हैं। वहीं, मुंबई के चेंबूर इलाके में दीवार गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि विक्रोली में भी 4 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में बुरी तरह से सड़क और रेलवे यातायात प्रभावित हुआ है। लोकल ट्रेनों पर बारिश का भारी असर पड़ा है। कई इलाको में बारिश का पानी भर गया है। मुंबई में लगातार हो रही बारिश एक बार फिर यहां के लिए मुसीबत बन गई है। यहां रात से हो रही भारी बारिश की वजह से जगह जगह पर पानी भर गया है और सड़कों पर जल सैलाब देखा जा रहा है। दूसरी और मुंबई में आज सुबह भारी बारिश के बाद बारिश का पानी मुंबई के बोरीवली पूर्वी इलाके में घुस गया। यहां पानी में कार भी बहती नजर आई है। मुंबई के कांदिवली पूर्वी इलाके के हनुमान नगर में घरों में बारिश का पानी घुस गया है। आईएमडी ने 24 घंटे की चेतावनी में भारी से भारी बारिश मुंबई के कुछ इलाकों में होने का रेड अलर्ट जारी किया था बिजली, गरज के साथ ही तेज हवाएं चलने का अनुमान भी जताया था । बता दें कि महाराष्ट्र की राजधानी में मुंबई में आज बारिश के बाद कई जगह जलभराव हुआ। गांधी मार्केट में भी कुछ ऐसा ही नजारा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है जिसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई में लगातार बारिश के कारण सेंट्रल मेन लाइन और हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। वहीं, मुंबई के विक्रोली इलाके में रविवार तड़के एक ग्राउंड प्लस वन आवासीय इमारत ढह गई, जिसमें बीएमसी के अनुसार तीन लोगों की मौत हो गई। बचाव कार्य चल रहा है।

Popular posts from this blog

गोरखपुर में जलभराव: दो घंटे की बारिश से डूब गईं शहर की सड़कें, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा