असम: शादी का झांसा देकर महिला सहकर्मी के साथ डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भूमि श्रीवास्तव, असम के डिब्रूगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो शादी जैसे पवित्र बंधन पर कई सवाल खड़े कर सकता है। असम के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के एक डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर अपनी सहकर्मी के साथ दुष्कर्म किया। सोमवार को डिब्रूगढ़ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ये आरोपी डॉकटर असम मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल यूनिट में एक रजिस्टार के तौर पर काम करता है। महिला की ओर से दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक, डिब्रूगढ़ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डिब्रूगढ़ जिले के एसपी श्वेतांक मिश्रा ने जानकारी दी कि महिला की ओर से शिकायत दर्ज करने के बाद आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि महिला भी उसी मेडिकल कॉलेज में काम करती है। श्वेतांक मिश्रा ने कहा कि महिला ने डॉक्टर के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि महिला और डॉक्टर साल 2018 से रिलेशनशिप में थे, लेकिन उनके माता-पिता इसके खिलाफ थे। महिला की ओर से दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर ने उसके साथ शादी करने से मना कर दिया और कहा कि वो शादी नहीं कर सकता। डिब्रूगढ़ की एक स्थानीय अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक ही हफ्ते में असम के डिब्रूगढ़ से सामने आया इस तरह का ये दूसरा मामला है। 24 जून को, एक 34 साल के डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया था, क्योंकि उसने अपनी महिला सहकर्मी के साथ दुष्कर्म किया था।

Popular posts from this blog

गोरखपुर में जलभराव: दो घंटे की बारिश से डूब गईं शहर की सड़कें, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा