नई नवेली दुल्हयन ने ससुराल में गाड़ी से उतरते ही दूल्हे को जड़ दिया थप्पईड़, फिर वापस चली गई मायके, जानिए वजह

यूपी के जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के लवायन गांव में रविवार को नई नवेली दुल्हन की गाड़ी जैसे ही दरवाजे पर पहुंची वैसे ही महिलाओं ने मंगलगान शुरु कर दिया लेकिन अभी कुछ पल ही बीते थे कि गाङी से नीचे उतरते हुए दुल्हन ने दूल्हे के चेहरे पर थप्पड़ जड़ दिया और दुल्हन का जोङा उतारकर सादे कपड़े में अपने मायके चली गयी। थाने पर घंटो चली पंचायत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। लवायन गांव निवासी एक युवक की शादी खेतासराय थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 जून को तय थी। नियमीत तिथि को गाजे बाजे के साथ बारात खेतासराय थाना क्षेत्र के गांव निवासी दुल्हन के घर पहुंची। धूम धाम से विवाह संपन्न कराया गया। दूसरे दिन रविवार की सुबह दुल्हन बिदा होकर दूल्हे के घर पहुंची। परिवार की महिलाए परछन कर दुल्हन को घर में ले जाने की तैयारी कर रही थी कि इस दौरान दुल्हन ने दूल्हे को कई थप्पड़ जड़ दीए। पहले तो लोगों ने सोचा कि दुल्हन पर कोई प्रेती बाधा चल रही है। झाड़फूंक के लिए ओझा भी बुला लिया गया। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि उसने खुद स्वीकार किया कि उसका एक युवक से वर्षो से प्रेम प्रसंग चला आ रहा है। वह उसी के साथ रहना चाहती है। फिर बधू पक्ष के लोगों को बुलवाकर मामला थाने लाया गया। घंटो चली पंचायत के बाद भी दुल्हन राजी नहीं हुई। बाद में वह दुल्हन का जोड़ा उतार सादे लिबास में वापस मायके लौट गई।

Popular posts from this blog

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप

गोरखपुर में जलभराव: दो घंटे की बारिश से डूब गईं शहर की सड़कें, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा