भारतीय किसान यूनियनों की घोषणा 8 दिसंबर को 11बजे से 3 बजे तक भारत बंद में जाम रहेगा

By- Varsha Solanky 

तेज निगाहें:- नई दिल्ली। 8 दिसंबर को 11बजे से 3 बजे तक भारत बंद में जाम रहेगा। जिसमें आकस्मिक वाहन,आवश्यक वस्तुओ, एवं छात्रों को निकलने की छूट रहेगी। भारतीय किसान यूनियन अखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेश कसाना के बयान जारी करते हुए कहा है कि 8 दिसंबर को भारत बंद ऐतिहासिक होगा देश के अन्नदाताओ को बंद को काफी जनसमर्थन मिल रहा है। देश का अन्नदाता ओ में इस बार काफी गुस्सा है। सरकार इस बारे में अगर कोई फैसला समय रहते नहीं करती है। तो सरकार को गुस्सा झेलना पड़ेगा।

          सरकार जिद छोड़ कर तीनों कानून वापस कर न्यूतम समर्थन मूल्य का कानून बनाएं। भारत बंद में आकस्मिक वाहन, आवश्यक वस्तुओं ,एवं छात्रों को निकाला जाएगा। किसान देश की जनता को परेशान नहीं करना चाहते लेकिन हम किसानों की मजबूरी है। जिसको लेकर हमें यह करना पड़ रहा है। देश की जनता व दुकानदारो व प्रतिष्ठान मालिकों एवं वाहन स्वामियों से  भी मेरी अपील है  कि वह भी कहीं ना कहीं किसान से  जुड़े हुए हैं और  उनका भी काम किसानों से जुड़ कर चलते हैं।  तो  मेरी  अपील है  कि आप सब लोग भारत बंद में किसानों का समर्थन करें और अपने अपने प्रतिष्ठान वाहन दुकान सभी बंद रखें भी मैं आपसे हाथ जोड़कर विनय पूर्वक अपील करता हूं।भारत बंद में किसानों का समर्थन करें और भारत बंद को सफल बनाएं और एक बार फिर हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं। 8 तारीख में 11 बजे से लेकर के शाम के 3 बजे तक घर से कोई ना निकले आपका यह समर्थन किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

 
 

 

Popular posts from this blog

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप

गोरखपुर में जलभराव: दो घंटे की बारिश से डूब गईं शहर की सड़कें, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा