बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक हर कोई आज प्रशिक्षण शिविर से निरंतर सीख रहा है...शेर बहादुर  

    पूर्वी दिल्ली। नवीन शाहदरा जिला के नंद नगरी मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ। इन दो दिनों में 10 प्रवक्ताओं ने मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को भाजपा की कार्यशैली और पार्टी के उद्देश्यों को भली-भांति समझाया। रविवार को प्रवक्ता नकुल भारद्वाज और ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाल के साथ अन्य प्रवक्ताओं ने भाजपा की सभी योजनाओं और उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि पार्टी की विचारधारा सबका साथ सबका विकास और राष्ट्रवाद के वक्तव्य से सभी को प्रेरणा दी।



           इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन पर मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर ने मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ता के बल पर पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इस प्रशिक्षण शिविर में जोश देखने को मिला और बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक हर कोई आज प्रशिक्षण शिविर से निरंतर सीख रहा है। मंडल महामंत्री सरोज बाला ने कहा कि भाजपा में हर वर्ग का कार्यकर्ता एक समान है और सीखने की चाह रखता है। यह प्रशिक्षण शिविर हमे पार्टी की रीति नीति के साथ साथ अनुशासन भी सिखाते है।



कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशिक्षण शिविर प्रभारी वीरसैन, मंडल उपाध्यक्ष मनोज कुमार, दीपक महेश्वरी, महामंत्री सरोज बाला, मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष अमरीष वर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा राखी गौतम, मंडल मंत्री ब्रिजेश, शीला, पूनम माहौर, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहित भाटी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल, पूर्वांचल मोर्चा मंडल अध्यक्ष रंजीत वर्मा, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओमवीर कश्यप, अल्प संख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष असगर अली, पूर्व युवा मंडल मोर्चा लवकेश सिंह, बूथ संयोजक रामनिवास गौतम सहित समस्त मंडल कार्यक्रताओं का अहम योगदान रहा।


 


Popular posts from this blog

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप

गोरखपुर में जलभराव: दो घंटे की बारिश से डूब गईं शहर की सड़कें, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा