भाजपा के कार्यकर्ता और स्वयंसेवी संस्थाएं स्वेच्छा से आगे आए और सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया… आदेश गुप्ता

       तेज निगाहें: पूर्वी दिल्ली। कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए भाजपा द्वारा मंडल स्तर तक प्रशिक्षण शिविर चलाए जा रहे हैं। इस कड़ी में मयूर विहार जिले के दल्लूपुरा मंडल में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने किया। इस मौके पर आदेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता और स्वयंसेवी संस्थाएं स्वेच्छा से आगे आए और सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।



         कार्यकर्ताओं ने भोजन, राशन वितरण किया। तो वही, महिला कार्यकर्ताओं ने घरों में मास्क बनाकर वितरित किए। हम सब मिलकर निस्वार्थ भाव से समाज के विकास और उन्नति के लिए कार्य करते हैं, न की अन्य राजनीतिक पार्टियों की तरह चुनाव से पहले भाजपा की एकमात्र ऐसी पार्टी है। जहां सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान और अवसर मिलता है। उनकी मेहनत और समपर्ण को देखकर विभिन्न पदों पर उनकी नियुक्ति की जाती है। कई राजनीतिक पार्टियां हैं, जहां परिवार के सदस्यों को नियुक्त करने का चलन है पूरा परिवार पार्टी के विभिन्न पदों को संभाल रहा है, ऐसी पार्टियां देश हित के ऊपर परिवारवाद को प्राथमिकता देती है।


उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में चलाई जा रही। दिल्ली सरकार सही मायने में फर्जी वादों, डावर अभियानों            की आधारशिला है। आप के मुख्य, उनके नेता और कार्यकर्ता ऐसी कमरे में आराम से बैठे हैं और कोरोना के मामले मैं बेतहाशा वृद्धि होने के बाद भी किसी भी क्षेत्र का सर्वेक्षण नहीं किया, उचित व्यवस्थाएं तो दूर की बात है। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार, प्रदेश प्रवक्ता आदित्य झा, जिला अध्यक्ष विनोद बछेती, मंडल अध्यक्ष अमरपाल, निगम पार्षद राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।


Popular posts from this blog

अयोध्या में बड़ा हादसाः सरयू में स्नान करते समय एक ही परिवार के 12 लोग डूबे, पुलिस व पीएसी के गोताखोर लगाए गए

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा