अग्रसेन महाराज ने अपने विचारों एवं कर्मठता के बल पर समाज को एक नयी दिशा दी..अजय महावर

तेज निगाहें: पूर्वी दिल्ली। दिल्ली वैश्य समाज सेवा समिति द्वारा  सीलमपुर में धूमधाम से महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्यअथिति भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश  अध्यक्ष आदेश गुप्ता रहे। विशिष्ठ अतिथि के रुप में घोंडा विदान सभा विधायक अजय महावर, जिला अध्यक्ष मोहन गोयल, अशोक गोयल के साथ शाहदरा उत्तरी जॉन चेयरमैन के.के. अग्रवाल मौजूद रहे। सूत्रधार अशोक गोयल, का भी उद्धबोधन मिला। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा अग्रसेन राजा वल्लभ सेन के सबसे बड़े पुत्र थे। कहा जाता हैं इनका जन्म द्वापर युग के अंतिम चरण में हुआ था, जिस वक्त राम राज्य हुआ करते थे अर्थात राजा प्रजा के हित में कार्य करते थे, देश के सेवक होते थे। यही सब सिद्धांत राजा अग्रसेन के भी थे जिनके कारण वे इतिहास में अमर हुए।



विधायक अजय महावर ने कहा कि अग्रसेन महाराज ने अपने विचारों एवं कर्मठता के बल पर समाज को एक नयी दिशा दी। उनके कारण समाजवाद एवम व्यापार का महत्व सभी ने समझा। इसी कारण भारत सरकार ने 24 सितम्बर 1976 को सम्मान के रूप में 25 पैसे के टिकिट पर महाराज अग्रसेन की आकृति डलवाई। जिलाध्यक्ष मोहन गोयल ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि वैश्य समाज आज हर कार्य मे अपनी भूमिका निभा रहा है। आज अग्रसेन महाराज के प्रेरणा और उनकी पदछाया पर चलते हुए वैश्य समाज के दरवाजे हर किसी के लिए खुले है। 


कोई भी दान देना हो या भूखे को भोजन कराना हो या फिर इंसानों के साथ साथ पशुओं को भी भूखा नही रहने देते। जॉन चेयरमैन के.के. अग्रवाल ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में शामिल होकर उत्साहवर्धन करने पर आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सीलमपुर विधान सभा में कमल खिलाने की इच्छा जाहिर की। इसके लिए उन्होने कहा सीलमपुर विधान सभा को मजबूती प्रदान की जाए ताकि भविष्य़ में सीलमपुर विधान सभा में भाजपा का परचम लहराये। इस आयोजन में कौशल मिश्रा, अनिल गुप्ता, आयोजक के.के. अग्रवाल,सतीश गर्ग,संजय जैन ,भुवनेश सिंघल, दीपक चौहान, आदि लोग मौजूद रहे।


 


Popular posts from this blog

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप

गोरखपुर में जलभराव: दो घंटे की बारिश से डूब गईं शहर की सड़कें, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा