सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाए हम

प्रिस सोलंकी,


पश्चिमी दिल्ली। विष्णु गार्डेन पार्क में संस्था द्वारा अभिलाषा एक हॉप फाउंडेशन, के  साथ हमारे पश्चिमी दिल्ली से  स्थाई समिति के सदस्य सतपाल खरवाल, पाली (निगम पार्षद) द्वारा दिया पोधारोपण किया गया। इस अवससर पर हमारे साथ  समाजसेवक गीता राम, राम अवतार पोरवाल, सतीश पोरवाल,  शिवम् गर्ग,  जितेंद्र पोरवाल, संदीप दीक्षित सहित कुछ समाज की प्रमुख महिला भी मौजूद रही।



      सतपाल पाली ने कहा वृक्ष हमारे पर्यावरण की बहुत मूल्यवान संपदा है। यह ना सिर्फ सभी जीवों के लिए ऑक्सीजन देते हैं बल्कि मनुष्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की पूर्ति भी करते है। उन्होंने जनता से ज्यादा से ज्यादा पोधा रोपण करने की अपील की साथ ही इसके लिए लोगो को जागरूक भी किया।  इस कार्यक्रम को बनाने के लिए सह संस्थापक शिरीष गुप्ता की सलाह का व संस्थापक प्रतीक सिंगला, सह संस्थापक शिरीष गुप्ता द्वारा   हमारे निगम पार्षद  सतपाल पाली  व सभी भाईयो का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।


 


Popular posts from this blog

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप

गोरखपुर में जलभराव: दो घंटे की बारिश से डूब गईं शहर की सड़कें, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा