जन्माष्टमी पर्व और स्वतंत्रता दिवस के मद्दे नजर वार्ड में पार्षद प्रमोद गुप्ता ने किया दोरा

   प्रिंस सोंलकी,   पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के शाहदरा उत्तरी जॉन पूर्व चेयरमैन व यमुना विहार निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता ने जन्माष्टमी पर्व और स्वतंत्रता दिवस के मद्दे नजर सोमवार को सी 10 यमुना विहार का दौरा किया। दौरे में उनके निगम अदिकारी व आरडब्लूए फैडरेशन के पदाधिकारी आर आर वर्मा और स्थानीय निवासी राजेश जैन, विशाल  सिंह साथ रहे। दौरे के दौरान निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता ने स्थानीय निवासियों से उनकी जन समस्याओं के बारे में जानकारी हांसिल की। स्थानीय निवासियों ने जो जो समस्याएं बताई उन समस्याओं का निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता ने तुरंत निदान किया साथ ही इन समस्याओं का निदान साथ नहीं हो सकता था उनको अपनी डायरी में लिखवाया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह जल्दी से जल्दी इन समस्याओं का समाधान करें।



       निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता ने तेज निगाहें के साथ बातचीत में कहा कि मेरे वार्ड की जनता को निगम से कोई समस्या ना हो इसके लिए वह समय-समय पर दौरा कर जन समस्याओं से अवगत होकर उनका निदान करते रहते हैं। जन्माष्टमी की वजह से उन्होंने सभी मंदिरों के आस-पास साफ सफाई और मंदिर समिति के अनुसार निगम सुविधा कराने का अधिकारियों को आदेश दिया। नालियों मे दवा और मंदिरों के आस पास नालियों में दवा व फॉंगिंग कराने के लिए अधिकारियों को कहा साथ ही कार्यालय प्रभारी पंकज वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। पंकज वर्मा ने कहा कि वे प्राथमिकता के साथ इस कार्य को करा रहे है।  


Popular posts from this blog

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा

गोरखपुर में जलभराव: दो घंटे की बारिश से डूब गईं शहर की सड़कें, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप