दिल्ली में भी मनेगी दिवाली, संगठन मंत्री के नेतृत्व में विधायक अजय महावर ने यमुना विहार में दीये-बत्ती, सेनेटाइजर, मास्क, और मिठाई युक्त पैकेट बांटे

    पूर्वी दिल्ली। अयोध्या में रामजन्म भूमि पर राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम के लिये देश मे हर्ष की लहर है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे जिसका सीधा प्रसारण सभी समाचार चैनलों सहित टीवी पर होगा। इसी कार्यक्रम की तैयारी में भाजपा दिल्ली प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन और उत्तर पूर्वी जिला के जिलाध्यक्ष एवम घौण्डा विधायक अजय महावर ने विधानसभा के यमुनाविहार क्षेत्र में जनता को दीये बत्ती, तेल, मास्क, सेनेटाइजर, व मिठाई आदि का पैकेट वितरण किया। संघठन महामंत्री सिद्धार्थन और विधायक अजय महावर ने जनता को आग्रह किया कि वह भूमि पूजन कार्यक्रम को टीवी पर सीधा प्रसारण देखे और शाम को घर के बाहर कम से कम पांच दीये अवश्य जलाए। इस दौरान जनता में हर्ष की लहर थी। जनता पैकेट स्वीकार करते हुए जय श्री राम के नारे लगा रही थी।



    विधायक अजय महावर ने कहा कि 500 वर्षो से अधिक के वनवास की लड़ाई 50वर्षो से कोर्ट में लड़ कर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का शुभ समय आया है। इस ऐतिहासिक क्षणों के हम सब साक्षी बनेंगे यह हम सब का सौभाग्य है। इस क्षण को हजारो वर्षो तक याद किया जाएगा। 



कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दिनेश धामा, जिला मीडिया प्रमुख दिनेश अच्छवान,  अर्जुन गुप्ता, सुशील चौधरी, गंगाधर शर्मा, मोहित नागर, आलोक महावर, संजीव दीक्षित, भूपेंद्र चौहान, प्रिंस अग्रवाल, योगेश अग्रवाल सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 


Popular posts from this blog

गोरखपुर में जलभराव: दो घंटे की बारिश से डूब गईं शहर की सड़कें, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा