भाईचारा बनाकर देश की तरक्की में अपना पूर्ण योगदान दें- डॉ.फहीम बेग

प्रिंस सोलंकी,


             पूर्वी  दिल्ली।  शमा एजुकेशनल एंड पॉलिटेक्निक सोसाइटी के सदस्यों और जाफराबाद के मुस्लिम समाज ने 74 वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने देश और झंडे को सलाम करते हुए आजादी की सालगिरह बहुत धूमधाम से  मनाई | संस्था के अध्यक्ष मिर्ज़ा शाहिद चंगेजी ने इस पावन पर्व पर भारत के लोगों को बधाई देते हुए अपील की आज का हिंदुस्तान हमारे पूर्वजों, चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान, सिख हो या इसाई सब के बलिदानों द्वारा आजाद कराया हुआ देश है| इस की विरासत को हमें संभाल कर रखना है और अपनी तरफ से अपनी जान की आहुति देते हुए इसकी रक्षा करनी है| इस मुबारक मौके पर हम सभी हिंदुस्तानी एक होकर एक स्वर में देश का जयकारा लगाएं।



        संस्था के महासचिव डॉ. फहीम बेग ने इस पावन पर्व पर लोगों से अपील करते हुए भाईचारा बनाकर देश की तरक्की में अपना पूर्ण योगदान देने की गुजारिश की साथ ही उन्होंने कहा के हिंदुस्तानियों का सिर्फ एक ही रंग है, वह है तिरंगा आजकल जिस प्रकार की राजनीति करके राजनीतिक दल अपनी सत्ता चलाने के लिए लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रहे हैं धार्मिक उन्माद फैलाकर एक दूसरे के खिलाफ भड़काने का कार्य कर रहे हैं यह सरासर देश के खिलाफ राष्ट्रद्रोह है हम सभी हिंदुस्तानियों को एक होकर अपने मुल्क को मजबूत बनाने के लिए ऐसी शक्तियों का मुंहतोड़ जवाब देना होगा हमें मिल जुल कर रहना होगा हमें भाईचारा कायम रखना होगा हमें शांति बनाए रखनी होगी दंगे फसाद से देश बर्बाद हुए हैं आवाज कभी नहीं हुए हमें इस बर्बादी को रोकना है और हिंदुस्तान को विश्व शक्ति बढ़ाने के लिए अपने प्राणों की आहुति भी देनी पड़ेगी  आज का यह दिन खुशियों का दिन है और कोरोना के चलते जिस प्रकार से महामारी फैली हुई है उसका ध्यान रखते हुए तमाम सुरक्षाओं का पालन करते हुए अपने देश को विकसित और जागृत बनाना होगा यही आज का संदेश हमें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना होगा कभी यह देश विश्व शक्ति बनकर उभरे गा और हिंदुस्तान का लोहा पूरी दुनिया में माना जाएगा| कार्यक्रम में फैजान खान तनवीर  अहमद ,जावेद मिर्जा, हमजा, उसामा ,मोहम्मद राफेय,अफशान बेग,मोहम्मद खान,नजर ,सैफ उर रहमान अमश बैग  ,हाज़िक खान,फ़ाज़ खान,अर्हम बेग, इब्राहिम बेग आदि ने भाग लिया और राष्ट्रीय गीत गाकर देश और झंडे को सलाम किया |


 


 


Popular posts from this blog

गोरखपुर में जलभराव: दो घंटे की बारिश से डूब गईं शहर की सड़कें, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा