अमितशाह कोरोना पॉजिटिव होने से आहत मनोज तिवारी पहुंचे शिव मंदिर, पूजा अर्चना के साथ भगवान से गृहमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की

 प्रिंस सोलंकी ,


             नई दिल्ली। देश के गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना पॉजिटिव होने की खबर से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। खासकर भाजपा के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ता उनके स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित हो रहे है। गृह मंत्री अमित शाह के जल्दी स्वस्थ होने की सभी भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। इसी के चलते सोमवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने आर.के. पुरम भगवान शिव के मंदिर में जाकर गृह मंत्री अमित शाह के जल्द स्वस्थ होने की भगवान से प्रार्थना की। सांसद मनोज तिवारी मंदिर में विराजमान सभी पूज्य देवों का आशीर्वाद लिया और फिर गृह मंत्री अमित शाह की फोटो गोदी में रखकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भगवान से प्रार्थना की। 



मनोज तिवारी ने कहा कि देश को इस तरह के सूरवीर कर्मठ गृहमंत्री की बहुत जरुरत है। वे उनके कोरोना पोजेटिव होने की बात से बहुत दुखी है इसलिए वे रक्षाबंधन पर्व मनाने से पहले उऩके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे है।  


 


Popular posts from this blog

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा

गोरखपुर में जलभराव: दो घंटे की बारिश से डूब गईं शहर की सड़कें, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप