अखंड राजपूताना सेवासंघ ने दी अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार सिंह को बधाई

    मुंबई: अखंड राजपूताना सेवासंघ ने उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला के अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार सिंह को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयन होने पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी। अखंड राजपूताना सेवासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष आर पी सिंह ने कहा कि रविंद्र कुमार सिंह आज के कर्मवीर क्षत्रिय हैं और वे एक ईमानदार ,कर्तव्यनिष्ठ और तेजतर्रार पुलिस अधिकारी हैं। ऐसे व्यक्ति का राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयन होना हम सबके लिए गौरवान्वित होने का सुअवसर है। अखंड राजपूताना सेवासंघ के महासचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि रविंद्र कुमार सिंह जैसे कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी का राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयन होना समाज और देश के लिए गर्व की बात है।



   अखंड राजपूताना सेवासंघ के राष्ट्रीय शिक्षा सचिव रवि प्रकाश सिंह ने रविन्द्र सिंह तथा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव विनय कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश की पूरी टीम की तरफ से खुशी जाहिर करते भी बधाई दी है। अशोक सिंह ने उनके साथ का अनुभव साझा करते हुए कहा कि रविन्द्र कुमार सिंह एक कुशल प्रशासक ही नहीं अपितु एक अच्छे बेटे, पिता और दोस्त भी हैं और यह गुण उनको उनकी माता पिता के द्वारा मिला हुआ है। अखंड राजपूताना सेवासंघ रविन्द्र कुमार सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं प्रस्तुत करता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह उपलब्धि समाज के नवयुवकों के लिए एक आदर्श होगा और भविष्य में  समाज से इस तरह का गौरवान्वित करने वाला संदेश सदैव मिलता रहेगा । 


 


Popular posts from this blog

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप

गोरखपुर में जलभराव: दो घंटे की बारिश से डूब गईं शहर की सड़कें, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा