आईएमए पूर्वी दिल्ली शाखा ने स्वतंत्रता दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता करा, बच्चों को किया प्रोत्साहित

दिनेश सोलंकी।


          पूर्वी दिल्ली। आईएमए पूर्वी दिल्ली शाखा 4500 से अधिक डॉक्टरों की सदस्यता के साथ चिकित्सको का सबसे बड़ा संगठन है और अपने वैज्ञानिक और सीएमई कार्यक्रमों, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामुदायिक सेवाओं के लिए जाना जाता है। आईएमए पूर्वी दिल्ली शाखा हमेशा शैक्षणिक गतिविधियों में सबसे आगे है और पूरे देश में जानी जाती है। आईएमए पूर्वी दिल्ली शाखा ने शनिवार, 15 अगस्त 2020 को आईएमए पूर्वी दिल्ली शाखा भवन, 35-एक्स, इंस्टीट्यूशनल एरिया, कड़कड़डूमा, दिल्ली - 110092 में 74 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।



6 वर्ष से 14 वर्ष की आयु के सदस्य बच्चों के लिए एक ऑनलाइन और ऑफलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. दीपक बत्रा, डॉ. कुमार गांधी, डॉ. सुशील विमल और डॉ.छवि  गुप्ता और शाखा के अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया था। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया है। ध्वजारोहण समारोह में  मुख्य अतिथि डॉ. बी.एल. शेरवाल, चिकित्सा निदेशक, चाचा नेहरू बाल चिकत्सलय, डॉ. सुनील सिंघल, अध्यक्ष, डॉ. राधा जैन, सचिव, डॉ. हरीश गुप्ता, डॉ. बीबी वाधवा, अध्यक्ष, डीएमए और आईएमएईडीबी के कई अतीत अध्यक्ष और शाखा के कई वरिष्ठ सदस्य शामिल हुए।



   इस अवसर पर  आईएमएईडीबी के अध्यक्ष डॉ. सुनील सिंघल ने कहा कि, यह स्वतंत्रता दिवस पिछले वर्षों की तुलना में अलग है क्योंकि हम कोविड 19 महामारी के एक दौर से गुजर रहे हैं।  इस महामारी के दौरान कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, नौकरियां, बहुत से लोगों को दैनिक भोजन भी  मुश्किल से मिल रहा है। हम सभी को इस स्थिति से एकजुट होकर लड़ना चाहिए, जैसे हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सभी चिकित्सक  मानव जाति को अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ सेवाएं दे रहे हैं और हम ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा भागीदारी प्रमाण पत्र और प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए गए। आईएमए पूर्वी दिल्ली के उप अध्यक्ष  डॉ. नारायण हरिसिंघानी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। 


 


Popular posts from this blog

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप

गोरखपुर में जलभराव: दो घंटे की बारिश से डूब गईं शहर की सड़कें, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा