स्कूल ऑफ मैजिक के निदेशक को कोरोना योद्धा प्रमाण पत्र से सांसद मनोज तिवारी ने किया सम्मानित

नई दिल्ली।    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली स्कूल ऑफ मैजिक के निदेशक जादूगर राजकुमार को कोरोना योद्धा के रूप में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उनको यह सम्मान दिल्ली में बने शेल्टर होम में लगातार मैजिक शो करने के लिए दिया गया। दरअसल जब से लोकडाउन शुरू हुआ था तब से दिल्ली से प्लायन करने वालों को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने दिल्ली में कई जगह अस्थाई शेल्टर होम बनाये थे। इन शैलटर होम में उनके खाने-पीने के साथ अन्य सुविधाओं के प्रबंध किया था। इसी व्यवस्था के अंदर उनको मनोरंजन उनके मानसिक तनाव को दूर करने के लिए राजकुमार जादूगर ने यमुनापार सहित दिल्ली के कई जिलों में बने शेल्टर होम में रुके हुए लोगों के मानसिक बदलाव के लिए उनको मैजिक दिखाया और कोरोना जैसी भयावक वैश्विक महामारी से बचने के लिए जागरूक भी किया।



राजकुमार जादूगर ने बताया कि इस दौरान उन्हें कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। सबसे बड़ी समस्या उनके परिवार में ही पैदा हो गई कि उनकी पत्नी अपेंडिक्स की शिकार हो गई और उनको तुरंत ऑपरेशन कराना पड़ा बावजूद इसके राजकुमार जादूगर ने अपने धैर्य का परिचय देते हुए दिल्ली सरकार के शेल्टर होम में रुके लोगों को मनोरंजन हेतु मैजिक शॉ लगातार जारी रखे और पत्नी को अस्पताल में जाकर उनकी देखभाल की और उऩका आप्रेशन भी कराया। तेज निगाहें चैनल ने राजकुमार जादूगर के कई मैजिक शो की बेहतरीन कवरेज की और जिस दौरान उनकी पत्नी अस्पताल में थी उस खबर को भी तेज निगाहें ने प्राथमिकता के साथ दिखाया। तेज निगाहें संवाददाता योगेश कुमार सोलंकी ने कहा कि इस तरह की वैश्विक महामारी में राजकुमार जैसे जादूगर जनता की जान बचाने के लिए वरदान साबित होते हैं।


Popular posts from this blog

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप

गोरखपुर में जलभराव: दो घंटे की बारिश से डूब गईं शहर की सड़कें, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा