संस्था के सहयोग से पुलिस, सेना जवान, पत्रकार, समाजसेवी, डॉक्टर्स को सम्मानित किया तो मन गदगद हो गया...पी.के. जोहरी

 प्रिंस सोलंकी


उ.पूर्वी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जिस तरह से कोरोना महामारी चल रही है  हमारे कोरोना योद्धा डॉक्टर्स, पुलिस, स्वच्छता कर्मचारी, सेना के जवान सहित अन्य हैल्थ केयर कर्मचारी जी जान से लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। इन्हीं कोरोना योद्धाओं की हौसला अफजाई के लिए भारतीय जन सेवा ट्रस्ट ने उत्तर पूर्वी दिल्ली स्थित वजीराबाद रोड पर कार्यरत आर ए एफ 103 बटालियन के कमांडेंट द्वारा डॉक्टर्स, पुलिस, सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। सेना द्वारा सम्मान कार्यक्रम भारतीय जन सेवा ट्रस्ट के नेतृत्व में किया गया। संस्था ने इन कोरोना योद्धाओं को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर प्रमाण पत्र देकर सम्मान दिया। कार्यक्रम में मंच संचालक सुप्रसिद्ध एंकर संतोष टंडन ने किया।



आरएएफ 103 बटालियन कमांडेंट पी.के. जोहरी संस्था के समस्त पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बंधाई देते कहा कि इस तरह की संस्थाएं समाज की दशा और दिशा बदलने का काम करती है। मैं संस्था द्वारा इतने सुन्दर आयोजन के लिए सस्था की चेयरमैऩ आशा देवी और उनकी टीम को बंधाई देता हूं। उन्हौने कहा कि मेरा मन गदगद हो गया जब संस्था के साथ मिलकर मैने पत्रकार, समाजसेवी, डॉक्टर्स को सम्मानित किया।



संस्था अध्यक्ष गौतम देवल ने कहा कि फरवरी माह में शिव विहार इलाके में जो हिंसा हुई थी इस हिंसा में जो गरीब लोग बेघर हो गए थे। ऐसे लोगों के लिए लगातार संस्था ने मदद पहुंचाई और संस्था लगातार लॉकडाउन में भी निरंतर कार्य करती आ रही है। बेसहारा गरीब लोगों को घर-घर तक संस्था ने राशन पहुंचाया वहीं संस्था अपने खर्चे पर गरीब बच्चों को शिक्षा देने का कार्य भी निरंतर जारी है। समाजसेवी नीरज गुप्ता ने इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि भारतीय जन सेवा ट्रस्ट हिंसा के समय से ही गरीब बेसहारा लोगों की भरपूर मदद करती आ रही है। कोरोना काल में भी लगातार संस्था ने राशन वितरित कर बेसहारा लोगों तक भरपूर मदद पहुंचाई साथ ही कोरोना योद्धाओं को सम्मान देकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है हम संस्था के शुक्रगुजार हैं।



         कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ पत्रकार रवि कुमार ने कहा कि भारतीय जन सेवा ट्रस्ट समाजसेवा में हमेशा अग्रणीय रहती है।  संस्था चेयरमैन आशा देवी के नेतृत्व में संस्था जरुरतमंदों की मदद कर समाज के उत्थान में अपना अहम किरदार निभा रही है।


Popular posts from this blog

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप

गोरखपुर में जलभराव: दो घंटे की बारिश से डूब गईं शहर की सड़कें, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा