राष्ट्र के लिए समर्पित परिवारों की रक्षा, सेवा के लिए न्यास हमेशा आगे बढ़कर हिस्सा लेगा- नीरज तिवारी

      नई दिल्ली। डॉ. गोविंद नारायण सिंह एक प्रखर राजनेता औऱ राष्ट्रभक्त महापुरुष थे उन्होंने हमेशा अपने देश के नौजवानों को राष्ट्रभक्ति और देश सेवा के लिए प्रेरित किया है। उनकी 100 वीं जयन्ति पर डॉ गोविंद नारायण सिंह न्यास के अध्यक्ष नीरज तिवारी ने अनेकों शहीद परिवारों को सम्मानित किया।



  आज सौवीं जयन्ती के अवसर पर  दिल्ली के द्वारका स्थित विजय वीर सोसाइटी में न्यास के अध्यक्ष नीरज तिवारी और न्यास के युवा प्रभारी अभिषेक गौतम मिलकर अनेक शहीद परिवारों के घर जाकर उनकी तस्वीरों के सामने दीप प्रज्वलित किया साथ ही न्यास का स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित भी किया। मेजर अशोक शर्मा और कैप्टन अखिलेश सक्सेना जो धायल सैनिक हैं। उनसे मिलकर न्यास द्वारा की जा रही देशसेवा की गतिविधियों की जानकारी दी।



     श्री तिवारी शहीद लांसनायक बच्चन देव सिंह, मेजर सी. बी. द्विवेदी, शहीद हवलदार तेम बहादुर क्षेत्री ,लांस नायक अरुण सिंह, कैप्टन सुमित राय के घर जाकर परिवारों से मिलकर उनकी तस्वीरों के सामने दीप प्रज्वलित किया और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर न्यास ने सन्देश दिया है कि राष्ट्र के लिए समर्पित परिवारों की रक्षा, सेवा के लिए न्यास हमेशा आगे बढ़ कर हिस्सा लेगा। एक सवाल के जवाब में न्यास के अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि केरोना काल में न्यास ने सेवा के माध्यम से कार्य किया है। अब डॉ. गोविंद नारायण सिंह की 101 वीं जयन्ति पर विशेष कार्यक्रम होंगे।


 


Popular posts from this blog

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप

गोरखपुर में जलभराव: दो घंटे की बारिश से डूब गईं शहर की सड़कें, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा