भारत तिब्बत सहयोग मंच दिल्ली द्वारा राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए 'ई-संकल्प पत्र' भरने की शुरुआत की

          दिल्ली । तिब्बत की आजादी, कैलाश मानसरोवर की मुक्ति और भारत की सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुए भारत तिब्बत सहयोग मंच के  वरिष्ठ प्रचारक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक इंद्रेश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज गोयल के मार्गदर्शन में  राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए 'ई-संकल्प पत्र'  https://forms.gle/YphPsgwxx6DCN2NF6)  भरने की शुरुआत की गयीI भारत तिब्बत सहयोग मंच (दिल्ली प्रांत) महिला विभाग, जिला नवीन शाहदरा की संरक्षक संगीता ढकोलिया, अध्यक्ष प्रेमलता और पदाधिकारियों ने  सोशल मीडिया के माध्यम से सभी नागरिको को चीन की भारत की तरफ बढ़ती कु-दृष्टि के बारे में अवगत कराया I 'ई-संकल्प पत्र' को भरने के लिए भारत तिब्बत सहयोग मंच (दिल्ली प्रांत) महिला विभाग, जिला नवीन शाहदरा के पदाधिकारियों ने  सोशल साइड्स के माध्यम से 'ई-संकल्प पत्र' भरने के किये नागरिको से अनुरोध किया गया और जिला नवीन शाहदरा से अधिक संख्या में नागरिको ने 'ई-संकल्प पत्र' को सेल्फी के माध्यम से अपनी स्वीकृति प्रदान कीI



   भारत तिब्बत सहयोग मंच (दिल्ली प्रांत) महिला विभाग, जिला नवीन शाहदरा की अध्यक्ष प्रेमलता ने भारत के तिब्बत और कैलाश मानसरोवर को हड़पने की चीन की नीतियों को विफल करने के लिए सभी नागरिको से अनुरोध किया की हम सभी भारतवासियो को  चीन निर्मित वस्तुओ के बहिष्कार के साथ साथ तिब्बत, कैलाश मानसरोवर की मुक्ति का संकल्प लेने की आवश्यकता है I


 


Popular posts from this blog

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा

गोरखपुर में जलभराव: दो घंटे की बारिश से डूब गईं शहर की सड़कें, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप