बरसात से पूर्व निगम नाले नालियां साफ, नही होगा जलभराव- प्रमोद गुप्ता

पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली नगर निगम यमुना विहार वार्ड में पूर्व जॉन चेयरमैन एवं निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता ने कहा कि  यमुना विहार वार्ड के अंतर्गत आने वाले निगम नालों की सफाई करा दी गई है। इस बार यमुना विहार वार्ड की जनता को जल भराव की समस्या से नही जूझना पडेगा। इस मौसम में मच्छरजनित बीमारी होने का भी खतरा रहता है। उसके लिए नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। वार्ड में डेंगू की रोकथाम के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मलेरिया विभाग के कर्मचारी गली-गली जाकर नालियों में दवाइयों का छिड़काव कर रहे हैं।



प्रमोद गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत वार्ड में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर अभियान को सफल बनाया जा रहा है। क्षेत्रवासियों की मांग पर वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यमुना विहार वार्ड के सभी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य कर्मचारी अपने कार्यो में बखूबी से लगे हुए हैं। जिसकी वजह से मेरा बार्ड स्वच्छ और सुंदर वालों में से एक है उन्होंने अपने वार्ड के सभी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी कर्मचारी बेहतर काम कर रहे हैं।


Popular posts from this blog

अयोध्या में बड़ा हादसाः सरयू में स्नान करते समय एक ही परिवार के 12 लोग डूबे, पुलिस व पीएसी के गोताखोर लगाए गए

UP: पुल से गिरकर नदी में सीधी खड़ी हो गई बस, लोगों ने इस तरह बचाई जान

मुंबई मे भारी बारीश से 15 की मौत, लोकल ट्रेनों का संचालन रोका गया