सैनेटाइजर कराने से वार्ड की जनता को कोरोना से मिलेगी राहत- प्रमोद गुप्ता

 पूर्वी दिल्ली नगर निगम भी कोरोना कर्फ्यू को लेकर जनता को सुरक्षित करने के लिए अनेक उपाय कर रहे हैं। जिसके चलते हुए अपने निगम पार्षदो के माध्यम से वार्डों में जगह-जगह सैनटाइजर कर आ गए हैं। इसी दौर में शाहदरा उत्तरी जॉन के यमुना विहार निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता ने अपने वार्ड में भजनपुरा मार्केट से निगम टैकर लेकर यमुना विहार मार्केट व कई ब्लॉक में सैनेटाइज कराया।



पार्षद प्रमोद गुप्ता ने बताया कि कोरोना को लेकर लोगों में दहशत व भय का माहौल है। लोगों के अंदर दहशत व भय के माहौल को दूर करने व उनको कोरोना से लडने की हिम्मत देने के लिए मैं निगम स्वास्थ्यकर्मी व सफाई कर्मियों की टीम को लेकर इलाके में सैनेटाइज करा रहा हूं साथ ही उन्हे जागरुक कर रहा हूं कि वे घर में रहे कोरोना कर्फ्यू का पालन करें बस इससे ज्यादा आप कुछ ना करें कोरोना आपका कुछ नही बिगाड सकता।



    हमने ज्यादातर उन स्थानों पर सेनटाइज कराया है जहां जनता की आवाजाही ज्याद रहती है जैसे स्वास्थ्य केन्द्र, डिस्पेंसरी, राशन की दुकाने, किराना की दुकाने साथ ही कलोनियों के अंदर भी कराया है।  उन्होने बताया कि इस दौरान दिल्ली पुलिस पीसीआर वेन को भी सैनेटाइज किया। भजनपुरा मार्केट प्रधान यश ढीगरा ने कहा कि ये बहुत अच्छा कदम है जो कि बाजारों को सैनेटाइड कराया जा रहा है इससे कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। इसके लिए उन्होने पार्षद प्रमोद गुप्ता का आभार भी जताया। यमुना विहार आरडब्लूए अध्यक्ष वेद शर्मा ने बताया कि वाकई पार्षद प्रमोद गुप्ता अपने वार्ड की जनता की चिन्ता है ये सैनटाजर उसी का प्रमाण है जो खुद अपने सामने पूरे वार्ड में सैनटाइज करा रहे है। हम इनके बहुत आभारी है।



       अतुल चौधरी ने कहा कि पार्षद प्रमोद गुप्ता का कार्य सराहनीय है और इलाके की जनता को हिमम्मत देगा कोरोना को हराने के लिए क्योकि इलाका सैनटाइज हो रहा है, तो लोगों में विश्वास भी बढ रहा है। उन्हे हिम्मत मिल रही है कि सरकार भी उनके साथ है। इस दौरान पंकज वर्मा, पंकज झा, विवेक, यश ढींगरा, वेद शर्मा, विनोद जोशी, जगदीप गौतम, अतुल चौधरी, सुशील शर्मा, राजेंद्र यादव, पुनीत शर्मा और हरीश गुप्ता सहित पूर्वी दिल्ली नगर निगम और वार्ड के स्वास्थ्य कर्मचारियों का सहयोग रहा।


Popular posts from this blog

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा

गोरखपुर में जलभराव: दो घंटे की बारिश से डूब गईं शहर की सड़कें, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप