लिटिल फ्लॉवर्स स्कूल ऑफ ग्रुप की ऑनलाइन कक्षाओं से पढाई शुरु

                 पूर्व दिल्लीः कोरोना कर्फ्यू के चलते पूरा भारत लॉक डाउन है जिसके चलते पूरे भारत के स्कूल में बंद है। जिसके चलते राजधानी दिल्ली में भी शिक्षण संस्थान बंद है। 22 मार्च लॉक डाउनशुरू किया था। बच्चों की पढ़ाई कैसे हो इसको लेकर शिक्षण संस्थान बहुत गंभीर थे। अब शिक्षण संस्थानों ने एक उपाय तलाश लिया है कि व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन क्लास में शुरू कर दी हैं। इसी के इसी के तहत यमुनापार कके सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में मना जाने वाला लिटिल फ्लॉवर् स्कूल ने भी अपनी तीनों ब्रांचों में बच्चों की पढ़ाई व्हाट्सएप के माध्यम से शुरू कर दी है। पिछले कई दिनों से स्कूल की सभी क्लासों के बच्चे व्हाट्सएप के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।



     यमुना विहार विजय पार्क में स्थित लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल ने भी अपनी कक्षाएं सुचारू रूप से व्हाट्सएप के माध्यम से चला रखी हैं। बच्चे रोजाना उनकी क्लासों के जरिए अपनी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ग्रुप के द्वारा एक दिन पहले सूचना दे दी जाती है कि किसकी क्लास किस सब्जेक्ट की कब होगी और अगले दिन उसी समय बच्चे व्हाट्सएप के जरिए ऑनलाइन स्कूल की टीचर से संपर्क करते हैं। सभी टीचर्स अपने विषय व्हाट्सएप के माध्यम से निरंतर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। रोहतास नगर लिटिल फ्लावर स्कूल  प्रधानाचार्य नीता दुआ ने बताया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए बच्चों को घर पर ही रह कर इन क्लासों के माध्यम से अपनी शिक्षा को पूरी कर रहे है। उन्होंने बताया कि बच्चों की पढ़ाई का नुकसान ना हो इसके लिए उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। व्हाट्सएप पर ही उनको असाइनमेंट के रूप में हर विषय की लिखित सामग्री भेज दी जाती है, जिसका प्रिंट निकाल कर बच्चे व्हाट्सएप पर अपनी टीचर से डिस्कस कर उसके पूरा करते है। उन्होने कहा कि जब तक लॉडाउन रहेगा इसी तरह बच्चों के ऑन लाइन शिक्षा दी जाएगी।



अभिभावक सरिता ने कहा मेरी बेटी विजयपार्क लिटिल फ्लॉवर स्कूलल में पांचवी कक्षा में पढ रही है। स्कूल रोजाना ऑनलाइन शिक्षा देकर बच्चों के लिए बेहतर प्रयास कर रहा है। इसके लिए मैं विधायलय को आभार व्यक्त करती हूं। उन्होंने कहा कि इस तरह से स्कूल शिक्षा प्रदान कर बच्चों को कोरोना से बचा रहा है और उनकी शिक्षा का भी ख्याल रख रहा है।  


Popular posts from this blog

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप

गोरखपुर में जलभराव: दो घंटे की बारिश से डूब गईं शहर की सड़कें, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा