मनोज तिवारी ने डाला अपना वोट

राजधानी दिल्ली में आज 8 फरवरी विधानसभा चुनाव की वोटिंग हो रही है। सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं। इसी बीच मनोज तिवारी भी घौंडा विधानसभा से भाजपा विधायक प्रत्याशी अजय महावर के साथ अपना वोट डालने यमुना विहार के सीवन गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहुचें और अपना वोट डाला| बीजेपी दिल्ली के अध्यक्ष और सासंद मनोज तिवारी ने दावा किया कि उनकी पार्टी 50 से अधिक सीटें जीतकर राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाएगी। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के नेता भी लगातार दावा कर रहे हैं कि, दिल्ली में वे बहुमत के साथ एक बार फिर से सरकार बनाएंगे|



मनोज तिवारी ने यमुना विहार में अपना वोट डालने के बाद कहा कि, मेरे पास मेरे भाई और दिल्ली के लोगों का आशीर्वाद है। साथ ही तिवारी ने कहा कि हम यहां पिछले कुछ सालों से अपनी जीत का इंतजार कर रहे हैं। मेरी छठी इंद्री कह रही है कि बीजेपी दिल्ली में 50 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। दिल्ली में कुल 1.47 करोड़ मतदाता है जो आज 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रही है| इस बार चुनाव में मोबाइल ऐप, क्यूआर कोड, सोशल मीडिया इंटरफेस जैसी तकनीकों का भी इस्तेमाल किया गया| दिल्ली के 11 जिलों की एक-एक विधानसभा सीट चुनी गयी हैं| जिन पर मतदाता मतदान पर्ची बूथ पर नहीं लाने की स्थिति में स्मार्टफोन के जरिए हेल्पलाइन ऐप से क्यूआर कोड प्राप्त कर सकता है।


Popular posts from this blog

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा

गोरखपुर में जलभराव: दो घंटे की बारिश से डूब गईं शहर की सड़कें, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप