चाहने वालो के बीच मनोज तिवारी बने सैल्फी मैन

दिल्लीः भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी के कार्यक्रमों में पहुंचते ही आखिर क्यो लग जाती हैं चाहने वालों की भीड| चलिए आज हम आपको इसका कारण बताते है| दरअसल मनोज तिवारी राजनीति के साथ एक बेहतरीन अभिनेता और गायक है| उनकी वही प्रसिद्धी लोगों के मन को छू जाती है| उनसे मिलने की चाह में लोग यह भी भूल जाते है कि वे भाजपा के समर्थक है या नही क्योकि जबसे मनोज तिवारी ने भाजपा की कमान संभाली है वे भाजपाई कहलाये जाते है|



लेकिन हर पार्टी के कार्यकर्ता उनसे कुछ अलग ही अंदाज में मिलते है| अब इसको मनोज तिवारी का कोमल स्वभाव समझिए या फिर उनके फिल्मी सफर की कामयाबी| खैर चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी झलकियां के बारे में बताते है जिससे आप को हमारी बात पर विश्वास हो जायेगा|



कुछ माह पहले का नजारा था, जहां एक कार्यक्रम में मनोज तिवारी पहुंचे तो मंच पर तो भीड जुटी ही साथ ही जैसे वे जाने लगे तो उनके चाहने वाले कुर्सियों से कूद-कूद कर उनके साथ सैल्फी लेने टूट पडे| हाल ही में 8 फरवरी का वाकया है जब मनोज तिवारी यमुना विहार पोलिंग बूथ पर वोट करके बाहर निकले तो उनके चाहने वालों की जमकर भीड हो गई, जिसके कारण उनकी गाड़ी उनके चाहने वालो के बीच जाम में भी फंस गई| मगर मनोज तिवारी ने इसकी परवाह न करते अपने चाहने वालों के साथ फोटो खिचवाने और सैल्फी लेने में लगे रहे|



यही नही कई चाहने वालों को तो खुद मनोज तिवारी ने सैल्फी खीच कर दी| ये किसी एक कार्यक्रम में देखने को नही मिलता बल्कि हर कार्यक्रम में यही हाल होता है| यही कारण है कि मनोज तिवारी को सैल्फी मैन के रुप में भी जाना जाता है| उनके साथ एक बार सैल्फी लेकर उनके चाहने वालों मन नही भरता इसलिए वे बार-बार सैल्फी लेते है|


Popular posts from this blog

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा

गोरखपुर में जलभराव: दो घंटे की बारिश से डूब गईं शहर की सड़कें, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप