भजनपुरा जनसभा में आप के विधायक पर जमकर बरसे अजय महावर 

भाजपा से घौण्ड़ा विधानसभा प्रत्याशी अजय महावर ने अपना चुनावी प्रचार तेज़ कर दिया है| इसी कड़ी में भजनपुरा डी ब्लॉक की जनता ने काली मंदिर पर उनके समर्थन में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया। जिसमें अजय महावर ने आम आदमी पार्टी के विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि डी ब्लॉक में विधायक का घर भी है परन्तु उन्होंने कभी जनता से सम्पर्क नही किया। उनकी तकलीफो को नही सुना। अपने कार्यकाल में उन्होंने एक भी गली का निर्माण नही किया और अब एक महीने में पूरे इलाके की गलियों को खुदवा कर छोड़ दिया और विकास का दावा कर रहे है।



विधायक अपने पांच साल के विकास कार्यो के दम पर चुनाव लड़ने की हिम्मत नही रखते है। वे मुफ्त बाटने की राजनीति कर केजरीवाल की भ्रम की सरकार का हिस्सा बने रहना चाहते है, उन्हें विकास से कोई लेना देना नही। साथ ही उन्होंने कहा जनता का अपार समर्थन मुझे मिल रहा है और भाजपा की जीत निश्चित है| जनसभा मे भाजपा दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह बाट, निगम पार्षदा गुरजीत कौर, राघवेंद्र भदौरिया, सन्त शर्मा, सागर राजपूत, देवेंद्र चौधरी सहित मण्डल के सभी कार्यकर्ता व भारी संख्या में जनता ने भाग लिया।


 


Popular posts from this blog

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा

गोरखपुर में जलभराव: दो घंटे की बारिश से डूब गईं शहर की सड़कें, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप