साइना नेहवाल बहन चंद्रांशु नेहवाल के साथ भाजपा में शामिल हुई

नई दिल्ली : लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक सहित कई मुकाबलों में भारत को जीत दिलाने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अब भाजपा के साथ राजनीति पारी की शुरुआत कर रही है| बुधवार को वह बड़ी बहन चंद्रांशु नेहवाल के साथ भाजपा में शामिल हुई| पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री अरुण सिंह ने उनका स्वागत किया| उन्होंने कहा कि गर्व की बात है कि सानिया नेहवाल भाजपा मे शामिल हो रही हैं| नेवान ने कहा ‘मैंने कई खिताब जीते हैं’ लेकिन अब मैं ऐसी पार्टी में शामिल हो रही है| जो देश के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है| मैं मेहनती खिलाड़ी हूं और मुझे उन लोगों के साथ काम करना पसंद है जो कड़ी मेहनत करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन-रात लोगों के लिए कड़ी मेहनत करते हैं| मैं राजनीति में नई हूं, लेकिन सबकुछ अच्छा लग रहा है


 


          पीएम मोदी ने खेलों के लिए बहुत कुछ किया है और मैं उनसे प्रेरित हूं| उम्मीद है उनके साथ मिलकर में देश के लिए अच्छा कर सकती हूं|’ विश्व की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकीं सानिया नेहवाल को राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार मिल चुका है| वर्ष 2015 में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अपना राकेट भेंट किया था, उसी वर्ष में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बनी थी| भाजपा नेताओं का कहना है वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे|


Popular posts from this blog

अयोध्या में बड़ा हादसाः सरयू में स्नान करते समय एक ही परिवार के 12 लोग डूबे, पुलिस व पीएसी के गोताखोर लगाए गए

मुंबई मे भारी बारीश से 15 की मौत, लोकल ट्रेनों का संचालन रोका गया

UP: पुल से गिरकर नदी में सीधी खड़ी हो गई बस, लोगों ने इस तरह बचाई जान