रसोई गेस की कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा के नेतृत्व में मोदी सरकार द्वारा  रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के फैसले को वापिस लेने की मांग को लेकर शास्त्री भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में हज़ारो की संख्या में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता ने अपना विरोध प्रकट किया और मोदी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।कांग्रेस पार्टी के प्रदेश डेलीगेट्स श्री महेंद्र मंगला ने  ने रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि की कड़ी निंदा की और उन्होंने भाजपा सरकार पर महंगाई रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने नव वर्ष पर एक सिलेंडर की कीमत में 19 रुपये का इजाफा करके यह साबित कर दिया है कि भाजपा निरंतर जनविरोधी कार्य कर रही है।



नई दिल्ली कांग्रेस जिला कमेटी के अध्यक्ष श्री वीरेंदर कसाना कहा कि केंद्र सरकार के तमाम खोखले प्रयासों के बावजूद प्याज की कीमतों का कम न होना भी साफ दर्शाता है कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में नाकामयाब सिद्ध हो रही है। नई दिल्ली कांग्रेस जिला कमेटी के सचिव श्री आज़ाद ने अपना विरोध जताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने जो नव वर्ष पर पुरे भारतवासियो को रसोई गैस और रेल किराए के मूल्य मे वृद्धि का जो गिफ्ट दिया है उसे दिल्ली की जनता भूलेगी नहीं और आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हार के रूप में रिटर्न गिफ्ट की सौगात भेट करेगी।



नई दिल्ली कांग्रेस जिला कमेटी के वरिष्ठ नेता श्री इन्दर सिंह अमरोही ने कहा कि भाजपा जब -जब देश में शासन में आई है, मंहगाई बढ़ी है क्योंकि उनकी रुचि केवल पूंजीपतियों का विकास करने और उन्हें सशस्त्र बनाने में है। आम आदमी पर निरंतर महंगाई की मार लगातार जारी है।इस विरोध प्रदर्शन में  भारत सरकार के राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व सदस्य हरिराम सूद,  के साथ नई दिल्ली जिले के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।


Popular posts from this blog

गोरखपुर में जलभराव: दो घंटे की बारिश से डूब गईं शहर की सड़कें, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा