जो कहा वो किया है : मनोज तिवारी

महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा मिले भाजपा भी चाहती है, लेकिन 3 महीने के लिए नहीं बल्कि पूरे 5 साल के लिए| साथ ही बुजुर्गो व छात्रों के लिए भी बस व मेट्रो का सफर होना चाहिए| यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वह सांसद मनोज तिवारी ने मंडावली के डॉ. हेडगेवार पार्क में आयोजित विशाल जनसभा में मेरे दिल्ली मेरा सुझाव अभियान को संबोधित करते हुए कहीं | उन्होंने कहा कि जल्दी दिल्ली भाजपा अपना घोषणा पत्र जारी करेंगी| हमारा घोषणा पत्र रामायण, महाभारत, गीता की तरह पवित्र ग्रंथ है| क्योंकि हम जिम्मेदारी से काम करना और उसे निभाना जानते हैं| कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना, मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आजादी दिलाना, अनाधिकृत कॉलोनियों में लोगों को उनके घर का मालिकाना हक देना, ये सभी वे काम है जिनको भाजपा ने कर दिखाया| आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली के लोगों के बीच झूठे फैलाने में लगे हैं|



केजरीवाल बार-बार कह रहे हैं नियमितीकरण भाजपा नहीं करना चाहती हैं| नियमितीकरण मालिकाना हक देने में अंतर है नियमितीकरण में शर्त है| कि जब कॉलोनी का ले-आउट पास होगा तो मालिकाना हक दिया जाएगा| इसके लिए पार्क चौड़ी, सड़कें, कूड़ा, घर होना अनिवार्य है, लेकिन यह नियम रहते तो कॉलोनिया पास नहीं होती| इसलिए मोदी सरकार ने नियम बदलकर सभी को उनके घर का मालिकाना हक देने का निर्णय लिया है|  उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा को 5 साल देने के बात जनता खुद महसूस करेगी हमने जो कहा वह किया है|  इस मौके पर दिल्ली प्रदेश मंत्री गुंजन नरूला, भाजपा पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष मनीष सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी नीलकांत बक्शी, पर्वतीय प्रकोष्ठ के संयोजक अर्जुन राणा, के अलावा रामनारायण दुबे, ललित गोयल, पार्षद शशि चांदना, ललित निगम उपस्थित रहे|


Popular posts from this blog

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप

गोरखपुर में जलभराव: दो घंटे की बारिश से डूब गईं शहर की सड़कें, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा