जनता की खुशहाली के लिए 5 साल तक लगातार किया काम : केजरीवाल

उत्तर पूर्वी दिल्ली :मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पूर्वी दिल्ली और बाहरी दिल्ली के विधानसभा क्षेत्र में रोड शो निकालकर प्रत्याशियों के लिये जनता से समर्थन मांगा| इस बीच उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को निशाने पर लिया| साथ ही कहा कि 5 साल तक जनता की खुशहाली के लिए काम किया है एक बार मौका और दीजिए बचे कार्य भी पूरे कर देंगे| उन्होंने कहा कि अगर कोई और दल सत्ता में आया तो किए हुए अच्छे काम भी खराब हो जाएंगे| रोड शो के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे| बुधवार को मुख्यमंत्री ने बादली, आदर्श नगर, शाहदरा कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के साथ रोड शो कर प्रचार अभियान का शंखदान कर दिया| रोड शो में सभी जगह भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे| इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के विकास के लिए मैंने एक परिवार की देखभाल में बड़े बेटे की तरह भूमिका निभाई है| परिवार में बड़े बेटे के ऊपर सबसे अधिक जिम्मेदारी होती है| उसको परिवार में सब का ध्यान रखना होता है |


70 साल से अटके हैं काम : मुख्यमंत्री ने बाहरी दिल्ली के रोड शो की शुरुआत बादली कि स्वरूप बिहार स्थित विजय चौक से की और आदर्श नगर विधानसभा के जहांगीरपुरी स्थित कुशल सिनेमा पर समापन किया| इस दौरान वह अलग-अलग जगह पर रुक कर जनता को संबोधित कर रहे थे| उन्होंने कहा कि 70 साल से अटके कामों को 5 साल में पूरा करने का प्रयास किया| कुछ काम 5 साल में पूरे नहीं हो सकते, इसके लिए और समय चाहिए| इसलिए हम जनता से 5 साल और मांगने निकले हैं| हमने दिल्ली के लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने की कोशिश की है| उन्होंने कहा कि मैंने भाजपा और कांग्रेस के समर्थकों से भी अपील करता हूं कि वह स्कूल और अस्पतालों की बेहतरी के लिए आप को ही वोट दें| रोड शो के दौरान बदली विधानसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आदेश यादव व आदर्श नगर विधानसभा से पवन कुमार शर्मा मौजूद रहे |



कृष्णा नगर शाहदरा से भी मांगे वोट : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कृष्णानगर से प्रत्याशी एसके बाग्गा के साथ मिलकर गीता कॉलोनी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय से अपने रोड शो की शुरुआत की| यह रोड शो न्यू लाहौर, गीता कॉलोनी, रशीद मार्केट, होते हुए जगतपुरी में समाप्त हुआ| लोगों ने अपने घरों की छत से मुख्यमंत्री पर फूल भी बरसाए और कुछ लोगों ने रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री को रोककर अपनी लिखित शिकायतें भी दी | परवाना रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए और काले गुब्बारे भी छोड़े |


इसके बाद मुख्यमंत्री ने शाहदरा विधानसभा क्षेत्र में आप प्रत्याशी व दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल के साथ रोड शो किया| यह रोड शो भोलानाथ नगर से शुरू हुआ और बाबूराम स्कूल, अनाज मंडी, ज्वाला नगर से होते हुए कस्तूरबा नगर समाप्त हुआ| रोड शो में प्राचर के कई रंग भी देखने को मिले | कार्टून कलाकारों ने मनोरंजन करके और बच्चो ने डांस पेश करके आप के लिये वोट मांगे |


Popular posts from this blog

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप

गोरखपुर में जलभराव: दो घंटे की बारिश से डूब गईं शहर की सड़कें, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा