भाजपा को दिया आप ने बड़ा झटका

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा को आप ने बड़ा झटका दिया है। चार बार विधायक रहे हरशरण सिंह बल्ली शनिवार को आप में शामिल हो गए। पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मनोज सिसोदिया भी मौजूद रहे।


वोट मांगने का आधार इमानदारी को बताया:-  बल्ली 1993 से 2013 तक हरी नगर से विधायक रहे हैं और भाजपा के मदन लाल खुराना सरकार में मंत्री भी रहे थे। वह दिल्ली सरकार में पहले से कम मंत्री थे। पत्नी सहित आप में शामिल होने के बाद बल्ली ने कहा कि वह प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि अरविंद केजरीवाल को चुनाव में सफलता मिले। केजरीवाल सरकार के विकास कार्यों, ईमानदारी और काम के आधार पर वह जनता से वोट मांगने जाएंगे। इस गृह क्षेत्र में पहुंचे कई अन्य लोगों ने भी आप की सदस्यता ग्रहण की है। 



सीएम ने क्या शिक्षा का स्तर बेहतर:- मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक जादू करते दिखाया है। 20 साल की उम्र चंद्रशेखर और किशोर जी के साथ राजनीति की शुरुआत की थी। वह राजनीतिक सिद्धांतों पर आधारित थी। उन्होंने 1977 में उन्हें एमसीडी का पहला चुनाव लड़ाया था। दिल्ली का पहला सिख मंत्री बनने  का सौभाग्य उन्हें मदन लाल खुराना ने दिया। 20 साल तक दिल्ली के विधायक भी रहे। 


केजरीवाल के काम से प्रभावित हुए हैं:- बल्ली 2013 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे और 2013 में कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ा था। मगर हार गए थे। चुनाव के बाद फिर से भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा क्यों छोड़ी या पूछे जाने पर बल्ली ने कोई सीधा कारण नहीं बताया। कहा कि भाजपा से  उन्होंने टिकट नहीं मांगी थी और ना ही अब चुनाव लड़ने की कोई इच्छा है। उन्हें भाजपा से कोई नाराजगी नहीं है।केजरीवाल का काम अच्छा लगा इसलिए आप में शामिल हुए हैं। 


Popular posts from this blog

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप

गोरखपुर में जलभराव: दो घंटे की बारिश से डूब गईं शहर की सड़कें, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा