आचार सहिता मे अब तक 52 उल्लंघन के नय मामले दर्ज

उत्तर पूर्वी दिल्ली: नामांकन खत्म होने के बाद चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है| इस बीच चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन, शराब की बरामदगी व नगदी ज़ब्त की जा रही है| इसी क्रम में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मे 52 नए मामले दर्ज हुए हैं| अब तक कुल 236 मामले पंजीकृत किए गए हैं| जिसमें से 288 मामले में एफआईआर 8 मामलों में डीडी एंट्री की गई है| मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के अनुसार, आप के खिलाफ 13, कांग्रेस के खिलाफ 6, भाजपा के खिलाफ दो मामले दर्ज हुए है|  चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट सहित कई तरह के मामलों में अब तक 1072 मामले दर्ज किए गए हैं| वही आज 827 लोगों की गिरफ्तारी हुई है| इसके अलावा 3.52 करोड की नकदी  भी ज़ब्त की गई है| 2078 वाहनों पर कार्रवाई हुई है, जिसमें ऑटो व तीन पहिया वाहन अधिक है| इसमें से 1305 वाहनों पर आप, 196 वाहनों पर भाजपा, 111 पर कांग्रेस व 466 वाहनों पर निर्दलीय उम्मीदवारों के पोस्टर लगे थे|



चुनाव को प्रभावित करने वालों पर प्रशासन की नजर: सीईओ कार्यालय ने दिल्ली में 17 ऐसे संवेदनशील जगहों की पहचान की है, जहां चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा सकती है, इसके मद्देनजर 13 लोगों की पहचान कर कार्यवाही की गई जो पहले मतदान को प्रभावित कर चुके हैं|


करवाई से संबंधित आकड़े


कुल एफआईआर-1,072


कुल आर्म्स एक्ट-210


आबकारी एक्ट-562


एनडीपीएस एक्ट- 23


कुल गिरफ्तारी- 827


आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार -231


आबकारी एक्ट में मामले में हुई गिरफ्तारी -567


एनडीपीएस एक्ट में अब तक गिरफ्तारी -29


अवैध हथियार जब्त - 289


कारतूस विस्फोटक जप्त -337


लाइसेंसी हथियार जब -4,594


दिल्ली पुलिस एक्ट के सहित कार्रवाई -62,599


अब तक हटाए गए बैनर व पोस्टर होल्डिंग-5,43,512


Popular posts from this blog

गोरखपुर में जलभराव: दो घंटे की बारिश से डूब गईं शहर की सड़कें, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा