लिट्टी-चोखा का पूर्वाचलियों को मशहूर व्यंजन –शशि शेखर सिहं

पूर्वी दिल्लीः उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गढी मेंडू गांव में ब्रज रानी गौशाला पूर्वांचलियों का सर्दी का मशहूर व्यंजन लिट्टी-चोखा की दावत का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यरुप से पूर्वी दिल्ली नगर निगम निर्माण समिति के चेयरमैन पुनीत शर्मा और दिल्ली यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन शैलेन्द्र सिंह और शशि शेखर सिंह के द्वारा किया गया। जिसमें सैकड़ों संख्या में पूर्वांचलियों ने लिट्टी चोखा का आनंद लिया। दिल्ली यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने कहा कि कडाके की सर्दी में लिया लिट्टी चोखा का आनंद ही कुछ अलग होता है।



उन्होंने शशि शेखर सिंह को इस आयोजन की बंधाई देते कहा कि इन अवसरों पर हमें आपसी भाइचारे और अपने समाज के लोगों के साथ बैठन का मौका मिलता है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम निर्माण समिति चेयरमैन पुनीत शर्मा भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर लिट्टी-चोखा की दावत का आनंद लेते कहा कि आज के समय में यह व्यंजन सिर्फ पूर्वांचलवासियों को नही रहा बल्कि सर्दी में हर समाज की जनता इसे पसंद करती है और आज इस कारय्करम में सभी समाज के लोगों ने शामिल होकर इसका आनंद लिया। शशि शेखर सिंह ने कहा कि दिल्ली में सर्दी चरम सीमा पर है और ऐसे में इस दावत का आनंज दुगना हो जाता है। हमे ङर वर्ष इस तरह का आयोजन करके समाज को एकजुट करने और आपसी भाईचारा कायम रखने की पहल करते है। उन्होंने कहा कि लिट्टी-चोखा पूर्वांचलियों को मशहूर व्यंजन है, लेकिन अब इसे सभी पसंद करते है। इस अवसर पर दयालपुर थानाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष तेजपाल चौहान, विकास ठाकुर, नितिन शर्मा, कौशल पाण्डेय, विनय गुप्ता, राहुल नागर, कालू बजरंगी, वनारसी भाई, हिटलर सिंह, अरुण सिहं, शशि कुमार सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।      


Popular posts from this blog

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप

गोरखपुर में जलभराव: दो घंटे की बारिश से डूब गईं शहर की सड़कें, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा