भागीरथी विहार में अवैध कलोनियों को पास करने पर जनता के बीच भाजपा का हस्ताक्षर अभियान

पूर्वी दिल्लीः दिल्ली में भाजपा ने कलोनियों को नियमित करने को लेकर भागीरथी विहार कलोनी में रविवार को पूर्व विधायक रंजीत कश्यप, निगम पार्षद कन्हैया लाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष एससी मोर्चा नरेन्द्र भारतीय, विधान सभा चमन शर्मा, जोहरीपुर मंडल उपाध्यक्ष वीरेन्द्र पाल, पूर्व मंडल महामंत्री ओमदत्त शर्मा ने पूरी कलोनी में घर-घर जाकर जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं के बारे जानकारी दी साथ ही उनकी कलोनी पास किए जाने पर उन्हें बंधाई दी।


रंजीत कश्यप ने बताया कि लोगों को जागरुक करने और भाजपा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान चलाया गया है। निगम पार्षद कन्हैया लाल वने कहा कि भाजपा ने दिल्ली की जनता को वर्षों से चली आ रही अवैध कलोनी की समस्या को कलोनी पास करके निपटा दिया है। राजकुमार ने बताया कि भागीरथी विहार अवैध कलोनी में गिनी जाती है, अब ये कलोनी पास हो गई है, तो यहा के निवासियों को इस खुसी को बताने हम घर-घर जा रहे है और उनके हस्ताक्षर भी करा रहे है। नरेन्द्र भारतीय ने कहा कि अधिकतर लोगों को पता ही नही होता कि योजना किसने बनाई और किसने लागू की। इसके लिए लोगों तक भाजपा की योजनाओं को इस अभियान के माध्यम से पहुंचा रहे है। अब जनता के मकानों की पक्की रजिस्ट्री होने लगेगी और वे हर क्षेत्र में इसका लाभ उठा सकेंगे।    


Popular posts from this blog

गोरखपुर में जलभराव: दो घंटे की बारिश से डूब गईं शहर की सड़कें, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा