अपनी बेटियों की तरह समझ करते है सामूहिक शादी-- विजय बंसल

पूर्वी दिल्लीः उत्तर-पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार गीता भवन में एकता नागरिक कल्याण समिति विजय पार्क द्वारा पांच अभावग्रस्त कन्याओं की शादी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्यअतिथि के रुप में उ.पूर्वी जिलाध्यक्ष अजय महावर, स्थानीय पार्षद प्रमोद गुप्ता, यश ढींगरा, टी.आर गर्ग ज्ञान दीप विधा भवन यमुना विहार, विश्व हिन्दू परिषद देवेन्द्र सिंह ने पांचों कन्याओं को आशीर्वाद दिया। समिति ने हिंदू -रीति रिवाज के अनुसार पांचों शादियों को परिवार की तरह संपन्न कराया। मंच का संचालन रोहताश कश्यप ने किया। रोहताश कश्यप ने बताया कि संस्था हर वर्ष इसी तरह पांच अभावग्रस्त कन्याओं की शादी कराती है और समाज को संदेश देती है कि इस तरह की बेटियों की मदद के लिए हमारे साथ सहयोग करें।



उन्होंने कहा कि घर की सभी जरूरतों का सामान उपहार के रुप में दिया गया है। नवीन परमार ने कहा कि पांचों दुल्हों को गोडी पर बैठाकर अग्रवाल धर्मशाला यमुना विहार वी-1 से लेकर गाती भवन तक बारात धूमधाम के साथ  चढाई गई। नरेन्द्र पाल सिंह चौहान ने कहा कि कन्या के वर पक्ष से आये बारातियों का स्वागत और सम्मान किया गया। विजय बंसल ने कहा कि जिस तरह हम अपनी बेटियों की शादियां करते है, उसी तरह धूमधाम से इस सामूहिक विवाह में शामिल बेटियों की शादी करते है। इस बार इस समारोह में फार्म हाउसों की तरह रिवाल्विंग चेयर का इंतेजाम किया गया है। जिस पर चढकर वारी-वारी से पांचों कन्याओं की वरमाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए एक माह से परिश्रम कर रही महिलाओं और समिति के पदाधिकारी को मंच के माध्यम से पुष्पमाला एवं प्रतीक चिन्ह के साथ सम्मान देकर उनका आभार प्रकट किया। इस सामूहिक विवाह में दशा परिवर्तन समिति विजय पार्क, सनातन धर्म मंदिर व महिला मण्डल बी-1 यमुना विहार, हिन्दू पर्व समिति भजनपुरा, गीता भवन बी ब्लॉक यमुना विहार आदि संस्थाओं का अहम योगदान रहा। इसके साथ जल सेवा का प्रबंध प्रेम भाटिया पानी वालों की तरफ से किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जेवेन्द्र कुमार बैक ऑफ बडौदा, नीलम नेगी, काजल बजाज, भगवती देवी, कान्ता अग्रवाल, मीना देशवाल, प्रवीन शर्मा, अजय मोहन शर्मा, वंदना शर्मा, सतविन्द्र ओबराय, राजेश शर्मा, राम कुमार प्रधान, सचिन गोस्वामी, संगीता रानी, उमा रानी, मधु धर्मपाल, मुकेश गुप्ता, नूतन पांचाल, मुकेश कुमार पनीर वाले सहित अन्य गणमान्य लोगों का अहम सहयोग रहा।  


Popular posts from this blog

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप

गोरखपुर में जलभराव: दो घंटे की बारिश से डूब गईं शहर की सड़कें, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा