दिवंगत विजय सिंह के परिवार को अखंड राजपूताना सेवासंघ ने की आर्थिक मदद

मुंबईः अखंड राजपूताना सेवासंघ ने दिवंगत विजय सिंह के परिवार को आर्थिक मदद के रूप मे दो लाख रूपये संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर पी सिंह के नेतृत्व मे परिवार को भेंट करके दिया और परिवार को संस्था की तरफ से वरिष्ठ वकील देने की भी पेशकश की है। इस मौक़े पर प्रमुख उपस्थिति मुंबई प्रभारी ब्रह्मदेव सिंह, महाराष्ट्र प्रभारी सुरेश पी सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिह, प्रदेश महिला अध्यक्षा सुमिता सुमन सिंह, अर्थ के अध्यक्ष अरूण सिंह, मुंबई प्रदेश सचिव राजीव सिंह एवं राष्ट्रीय महासचिव अशोक कुमार सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। 



 वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दिवंगत के माता पिता को पूर्ण भरोसा दिलाया कि समाज आपके साथ हर क़दम पर खड़ा है और आपको न्याय दिलाने के लिए पूरी क्षमता का उपयोग करेगा जिससे पिडित परिवार न्याय मिले और दिवंगत आत्मा को शॉति प्रदान हो सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुन: दोहराया है कि देश के कानून पर संस्था को पूर्ण विश्वास है और कानूनी लड़ाई मे कोई भी कमजोरी नही बरती जायेगी। प्रचार मंत्री रेशू सिंह सोलंकी ने बताया कि संघ परिवार के साथ है। उनके हर परेशानी के समाधान के लिए हर सम्भव प्रयास करेगा।

Popular posts from this blog

एटीएस की छापेमारी: लखनऊ में विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप

गोरखपुर में जलभराव: दो घंटे की बारिश से डूब गईं शहर की सड़कें, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

टोक्यो मे भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत ,खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंचा